बग्गी (मंडी)। भाजपा ने संगठन को मजबूत करने के लिए 66 विधानसभा क्षेत्रों में प्रभारियों की नियुक्तियां की हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल की ओर से जारी सूची में धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र की जिम्मेदारी संगठनात्मक जिला सुंदरनगर के उपाध्यक्ष प्रताप ठाकुर को सौंपी गई है। प्रताप ठाकुर छात्र राजनीति से ही संगठन में सक्रिय रहे हैं। वह अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रदेश सचिव और महाराजा लक्ष्मण सेन स्मारक महाविद्यालय सुंदरनगर के छात्र संघ अध्यक्ष रह चुके हैं। इसके अलावा भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष और किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष के रूप में भी जिम्मेदारी निभा चुके हैं। संगठनात्मक गतिविधियों के साथ प्रताप ठाकुर पंचायती राज व्यवस्था में भी सक्रिय रहे हैं। वह मंडी जिले के नाचन विधानसभा क्षेत्र की घांगल पंचायत के पूर्व प्रधान रह चुके हैं।