टिहरा (मंडी)। जय लखदाता दंगल कमेटी टिहरा की ओर से 12वां विशाल दंगल आयोजित किया गया। इसमें प्रदेश सहित बाहरी राज्यों से नामी पहलवानों ने भाग लिया। इस दौरान सर्वे ऑफ इंडिया में वैज्ञानिक पद पर कार्यरत डॉ. प्रकाश चंद पठानिया बतौर मुख्य अतिथि शरीक हुए। उन्होंने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस प्रकार की खेल प्रतियोगिताएं युवाओं और बच्चों को सकारात्मक दिशा देने का कार्य करती हैं। इस आयोजन के लिए उन्होंने आयोजन समिति को अपनी ओर से 11 हजार रुपये की सहयोग राशि भेंट की। दंगल आयोजन कमेटी के अध्यक्ष अश्वनी राणा, महासचिव यश पठानिया, उपाध्यक्ष मूलराज शर्मा ने बताया कि बड़ी माली में होशियारपुर के बिल्लू पहलवान ने खन्ना से गुरु सेवक को पराजित कर जीत हासिल की। आयोजकों की ओर से विजेता को 21 हजार रुपये और उपविजेता को 16 हजार रुपये की नकद राशि पुरस्कार देकर सम्मानित किया। छोटी माली में जम्मू से अली पहलवान ने बाघा के सुनील को हराकर जीत हासिल की। विजेता को 11 हजार रुपये और उपविजेता को 9 हजार रुपये की पुरस्कार राशि से नवाजा गया। संवाद