फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: वॉलीबाल प्रतियोगिता में भराडू टीम ने जीता खिताब

Mon, 26 Aug 2024 07:28 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर के खुद्दर मच्छयाल में आयोजित बालीबॉल प्रतियोगिता में दमखम दिखाते ​खिलाड़ी। संवाद
विज्ञापन
मच्छयाल में तीन दिवसीय मेले के दौरान आयोजित हुई खेलकूद प्रतियोगिताएं
विज्ञापन


संवाद न्यूज ऐजंसी

जोगिंद्रनगर (मंडी)। खुद्दर मच्छयाल में तीन दिवसीय शनि मेले में आयोजित वाॅलीबाल प्रतियोगिता में भराडू टीम के खिलाड़ियों ने खिताब जीतकर अपनी प्रतिभा का परचम लहरा दिया है। इस ओपन वॉलीबाल ट्रॉफी में लडभड़ोल, चौंतड़ा, मच्छयाल व भराडू क्षेत्र की नामी-गिरामी सात टीमों ने इसमें हिस्सा लिया। सेमीफाइनल प्रतियोगिता में भराड़ू, सैंथल, खुद्दर और लिंक रोड़ की टीमें पहुंची। फाइनल मुकाबला खुद्दर और भराड़ू की टीमों के मध्य हुआ। भराड़ू की टीम ने खुद्दर की टीम को हराकर ट्रॉफी जीत ली। प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ियों को जिला परिषद सदस्य कुशाल भारद्वाज ने सम्मानित किया और उपमंडल के युवाओं को खेलों में अधिक से अधिक उपस्थिति दर्ज करवाने का आह्वान किया। कुशाल भारद्वाज ने प्रतियोगिता के आयोजक अखिल चौधरी, राजन चौधरी, नितिन चौधरी को सफल आयोजन की बधाई दी और उपमंडल में विभिन्न खेलों के लिए सुविधाओं और संसाधनों में विस्तार करने को लेकर प्रदेश सरकार खेल विभाग से भी बजट के प्रावधान का आह्वान किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें