बीडीसी धनोटू की नव निर्वाचित अध्यक्ष पूजा और उपाध्यक्ष पार्वती को पद की शपथ दिलवाती एसडीएम बल्
सुंदरनगर (मंडी)। नाचन विधानसभा क्षेत्र के तहत पंचायत समिति बीडीसी धनोटू की नवनिर्वाचित अध्यक्ष पूजा और उपाध्यक्ष पार्वती देवी ने सोमवार को पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण की। दोनों ही जनप्रतिनिधि भाजपा समर्थित हैं। बल्ह की एसडीएम स्मृतिका नेगी ने खंड विकास अधिकारी कार्यालय धनोटू के सभागार में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में नवनिर्वाचित अध्यक्ष पूजा और उपाध्यक्ष पार्वती देवी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। अध्यक्ष पूजा ने कहा कि वे सभी सदस्यों को साथ लेकर पंचायत समिति क्षेत्र के समग्र विकास के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगी। संवाद