फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: 402 परीक्षार्थी देंगे सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्सेज की परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी में 19 जुलाई को दो परीक्षा केंद्रों में होगी परीक्षा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। जिला मुख्यालय में रविवार 19 जुलाई को संघ लोक सेवा आयोग की सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्सेज (सीएपीएफ) की परीक्षा होगी। इसके लिए पीएम श्री राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मंडी और राजकीय वल्लभ कॉलेज मंडी को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। अतिरिक्त उपायुक्त प्रियांशु खाती ने बताया कि यह परीक्षा दो सत्रों में होगी। पहली परीक्षा सुबह 10 बजे से 12 बजे तक और दूसरी परीक्षा दोपहर बाद 2 बजे से शाम 5 बजे तक होगी। इस परीक्षा में कुल 402 परीक्षार्थी भाग लेंगे। बिना ई-एडमिट कार्ड के किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा। परीक्षा शुरू होने के ठीक 30 मिनट पहले परीक्षा केंद्रों के गेट बंद कर दिए जाएंगे। इसके बाद किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा केंद्र के अंदर आने की अनुमति नहीं होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें