फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमल के फूलों से किया बाबा भूतनाथ का शृंगार

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। सावन माह के पावन पर्व पर मंडी के आराध्य देव बाबा भूतनाथ का शृंगार कमल के फूलों से किया गया। भोले शंकर के आकर्षक शृंगार ने भक्तों का खूब मन मोहा। मंगलवार शाम की आरती के समय यह शृंगार किया गया, जिसे देखने के लिए भक्तों ने मंदिरों में बाबा के साथ सेल्फी व बाबा की अलग-अलग तस्वीरें खींची। मंदिर के महंत देवानंद सरस्वती ने बताया कि एकादश के दिन बाबा का कमल के फूलों से विशेष शृंगार किया। एकादशी में कमल के शृंगार का अपना अलग महत्व होता है। दर्शन मात्र से भक्तों की मनोकामना मंगल होती है। उधर, मंदिर में बुधवार को सावन माह के दौरान मंदिर में भक्तों का तांता लगा रहा और भक्त बम भोले का उद्घोष करते हुए जलाभिषेक करते दिखे। वहीं शिव नगरी मंडी में एकादश रूद्र मंदिर में ओम नम शिवाय का जाप निरंतर जारी है। महामृत्युंजय मंदिर में भी हर शनिवार को खीर का भंडारा और जलाभिषेक किया जा रहा है। इसके अलावा वेदांत कुटीर में भी गुरु पूर्णिमा महोत्सव के उपलक्ष्य पर 23 जुलाई तक रामायण पाठ जारी है। अंतिम दिन यहां पूर्णाहुति व लंगर के साथ समापन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें