फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: बलिंडी में क्षय रोग से बचाव के लिए फैलाई जागरूकता

विज्ञापन
विज्ञापन
करसोग (मंडी)। करसोग क्षेत्र के अंतर्गत आयुष्मान आरोग्य मंदिर, बलिंडी में क्षय रोग (टीबी) संबंधी एक विशेष परामर्श एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य स्थानीय ग्रामीणों को क्षय रोग के लक्षणों, इसके बचाव तथा उपचार के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम में उपस्थित स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने लोगों को टीबी से बचाव के विभिन्न उपायों की जानकारी दी। खंड चिकित्सा अधिकारी (बीएमओ) डॉ. गोपाल चौहान ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग हर नागरिक तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने लोगों से अपील की कि यदि किसी को दो सप्ताह से अधिक समय तक खांसी बनी रहती है, तो वे तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जाकर अपनी जांच करवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें