फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: मौसम बदलते ही तेज बुखार, गले की खराश ने जकड़े लोग

विज्ञापन
जोगिंद्रनगर अस्पताल में उपचार के लिए उमड़ी मरीजों की भीड़। संवाद
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर (मंडी)। स्क्रब टायफस और डेंगू की गंभीर बीमारी के बाद अब जोगिंद्रनगर उपमंडल में मौसमी बीमारियों का कहर बरपाना शुरू हो गया है। नागरिक अस्पताल जोगिंद्रनगर में तेज बुखार और गले की खराश से पीड़ित मरीजों की ओपीडी में तीन गुना बढ़ोतरी हुई है। हालांकि इन बीमारियों से पीड़ित मरीजों के उपचार से लेकर दवाओं के जिला स्वास्थ्य विभाग ने पुख्ता प्रबंध कर रखे हैं।
विज्ञापन


बुधवार को जोगिंद्रनगर अस्पताल में 200 से अधिक मरीज उपचार के लिए पहुंचे थे। इनमें 30 प्रतिशत मरीज गले की खराश और तेज बुखार से पीड़ित पाए गए। अस्पताल के विभिन्न रोगी वार्डों की देखरेख में तैनात मैटनर्स रामप्यारी ने बताया कि महिला पुरुष, शिशु रोगी वार्डों में दाखिल विभिन्न बीमारियों से ग्रस्त मरीजों को चिकित्सक परामर्श के बाद उपचार दिलाया जा रहा है।

मौसम के बदलते मिजाज के साथ मौसमी बीमारियों से ग्रस्त मरीजों की संख्या में कुछ इजाफा हुआ है। अस्पताल में हर गंभीर बीमारी के उपचार के अलावा दवा की भी व्यवस्था जिला स्वास्थ्य विभाग ने कर रखी है। जिन सुविधाओं और संसाधनों का अभाव बना हुआ, उसके समाधान के लिए मुख्य चिकित्साधिकारी से भी बुधवार को चर्चा की गई है। डॉ. रोशन लाल कौंडल, एसएमओ, जोगिंद्रनगर अस्पताल
विज्ञापन

सीएमओ ने स्वास्थ्य सुविधाओं का लिया जायजा
बुधवार को मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ. नरेंद्र भारद्वाज ने भी 100 बिस्तरों वाले नागरिक अस्पताल में पहुंचकर स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया। इस दौरान अस्पताल के विशेषज्ञ चिकित्सकों और स्टाफ नर्सों के अलावा मरीजों की सेवा में तैनात स्टाफ कर्मियों से मुलाकात कर मरीज हित में पूरी संजीदगी से कार्य करने के दिशा-निर्देश जारी किए। अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्साधिकारी डाॅ. रोशन लाल कौंडल ने मुख्य चिकित्साधिकारी को अस्पताल की सुविधाओं और संसाधनाें की जानकारी दी।

जोगिंद्रनगर अस्पताल में उपचार के लिए उमड़ी मरीजों की भीड़। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें