फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: कलाकारों ने नाटक से बताईं बुजुर्गों की समस्याएं

विज्ञापन
सरकाघाट में आयोजित ज्येष्ठ एवं वरिष्ठ नागरिक परिषद के वार्षिक उत्सव में मौजूद बुजुर्ग व अन्य - फोटो : Mandi
विज्ञापन
सरकाघाट (मंडी)। ज्येष्ठ एवं वरिष्ठ नागरिक कल्याण परिषद सरकाघाट की इकाई का वार्षिक महोत्सव शिव मंदिर सराय हाल में आयोजित किया गया।
विज्ञापन

इसमें परमानंद टांगरा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस दौरान ज्योति को प्रज्ज्वलित किया गया। गायत्री यज्ञ मंत्रों से हवन किया गया। वार्षिक महोत्सव में 160 लोगों ने भाग लिया। इसमें 90 लोगों के स्वास्थ्य की जांच भी की गई। इस मौके पर 80 वर्ष से ऊपर आयु के महिला और पुरुषों को सम्मानित किया गया। जनसंपर्क विभाग शिमला के कलाकारों ने वरिष्ठ नागरिकों की जीवन शैली में आ रही कठिनाइयों को गीतों और नाटकों से बताया।
विज्ञापन

युवाओं को नशे की बढ़ती हुई प्रवृत्ति से कैसे रोका जाए और इसमें कैसे सुधार किया जाए इस पर भी प्रकाश डाला। इस मौके पर डीएसपी सरकाघाट कुलदीप कुमार ने बुजुर्गों के अधिकार और युवाओं के कर्तव्यों पर प्रकाश डाला। इस दौरान नेकराम शास्त्री ने नौजवानों और बुजुर्गों को योग प्राणायाम की जानकारी भी दी। इस मौके पर कई बुजुर्ग और बुद्धिजीवी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें