मंडी। स्वामी विवेकानंद वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रामनगर मंडी की नवम कक्षा की छात्रा आराध्य पटियाल ने चित्रकला प्रतियोगिता में क्षेत्रीय स्तर पर पहला स्थान हासिल कर विद्यालय और समूचे मंडी जिले का नाम रोशन किया है। इंडियन नेशनल ट्रस्ट फॉर आर्ट एंड कल्चर हेरिटेज मंडी चैप्टर की ओर से जून माह में आयोजित प्रतियोगिता में आराध्य को अखिल भारतीय स्तर पर आयोजित पर्यावरण विषयक चित्रकला प्रतियोगिता के विजेता के लिए नई दिल्ली से भेजी गई ट्रॉफी भेंट की गई। इस देशव्यापी प्रतियोगिता में 12 हजार से अधिक छात्र-छात्राओं ने भाग लिया था। शनिवार को इंटैक के संयोजक नरेश मल्होत्रा, सह संयोजक अनिल शर्मा, वरिष्ठ सदस्य कमल कांत शर्मा और प्रधानाचार्य वीरेंद्र गुलेरिया की उपस्थिति में आराध्य को यह ट्रॉफी प्रदान की गई। प्रधानाचार्य वीरेंद्र गुलेरिया ने इंटैक टीम का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजनों से बच्चों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का सुअवसर मिलता है। संवाद