फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: जेएनवी पंडोह में छठी और नौवीं कक्षा में प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। पीएम जवाहर नवोदय विद्यालय (जेएनवी) पंडोह में सत्र 2027-28 के लिए कक्षा छठी और नौवीं की रिक्त सीटों पर पार्श्व प्रवेश चयन परीक्षा-2027 का आयोजन 10 अप्रैल 2027 को किया जाएगा। प्राचार्य मनोज भटनागर ने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी 30 सितंबर तक ऑनलाइन पंजीकरण करा सकते हैं। कक्षा छठी के लिए मंडी जिले के किसी सरकारी या मान्यता प्राप्त स्कूल में पांचवीं में अध्ययनरत छात्र पात्र होंगे, जिनका जन्म 1 जून 2010 से 31 जुलाई 2012 के बीच हुआ हो। वहीं कक्षा नौवीं के लिए मंडी का स्थायी निवासी होना और जिले के मान्यता प्राप्त स्कूल में आठवीं में अध्ययनरत होना अनिवार्य है। साथ ही अभ्यर्थी की जन्म तिथि 1 मई 2012 से 31 जुलाई 2014 के मध्य होनी चाहिए। कक्षा छठी के अभ्यर्थी cbseitms.nic.in/2026/nvsix_11 तथा नौवीं के अभ्यर्थी cbseitms.nic.in/2026/nvsix_9 पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें