सुंदरनगर (मंडी)। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग हिमाचल प्रदेश की अधिसूचना के अनुसार बाल विकास परियोजना अधिकारी सुंदरनगर के तहत नगर परिषद सुंदरनगर के वार्ड 4- सलाह एवं वार्ड 10-रोपा में आंगनबाड़ी सह-क्रेच केंद्र स्थापित किए जाएंगे।।इन केंद्रों के संचालन के लिए क्रेच कार्यकर्ता एवं क्रेच सहायिका के पदों पर नियुक्ति की जानी है। पूर्व में आमंत्रित आवेदनों के बावजूद संबंधित फीडर एरिया से कोई आवेदन प्राप्त न होने के कारण अब इच्छुक स्थानीय महिला अभ्यर्थियों से पुनः सादे कागज पर आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक अभ्यर्थी अपने आवेदन बाल विकास परियोजना अधिकारी सुंदरनगर के कार्यालय में 26 मई शाम 5 बजे तक जमा करवा सकते हैं। बाल विकास परियोजना अधिकारी सुंदरनगर, पूनम चौहान ने बताया कि प्राप्त आवेदनों के आधार पर 30 मई को सुबह 10 बजे साक्षात्कार आयोजित किया जाएगा। साक्षात्कार के समय सभी अभ्यर्थियों को अपने मूल प्रमाण पत्र साथ लाना अनिवार्य होगा। संवाद