सुंदरनगर (मंडी)। नगर परिषद सुंदरनगर के वार्ड 6-बौहट, 4-सलाह और 10-रोपा में आंगनबाड़ी सह-स्थापित क्रेच केंद्र स्थापित किए जाएंगे। इन क्रेच केंद्रों के संचालन के लिए क्रेच कार्यकर्ता तथा सहायिका के पदों पर नियुक्ति की जाएगी, जिसके लिए इच्छुक महिला अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक अभ्यर्थी सादे कागज पर अपने आवेदन बाल विकास परियोजना अधिकारी सुंदरनगर के कार्यालय में 17 अप्रैल को सायं 5:00 बजे तक जमा करवा सकते हैं। प्राप्त आवेदनों के आधार पर 20 अप्रैल को प्रातः 11 बजे बाल विकास परियोजना अधिकारी सुंदरनगर के कार्यालय में साक्षात्कार आयोजित किए जाएंगे। सभी अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के समय अपने सभी मूल प्रमाण पत्र साथ लाने होंगे। उधर, बाल विकास परियोजना अधिकारी सुंदरनगर पूनम चौहान ने पात्र महिला अभ्यर्थियों से निर्धारित तिथि तक आवेदन जमा करने का आग्रह किया है। संवाद