लडभड़ोल (मंडी)। खंड चिकित्सा अधिकारी लड़भड़ोल के तहत आशा कार्यकर्ता के रिक्त पदों को भरने के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। खंड चिकित्सा अधिकारी लड़भड़ोल विजय धीमान ने बताया कि ग्राम पंचायत रोपड़ी के वार्ड नंबर 1, 2 व 3 के लिए एक आशा कार्यकर्ता और ग्राम पंचायत भड़याड़ा बुहला के वार्ड नंबर 3 व 4 के लिए एक आशा कार्यकर्ता का पद भरा जाना है। उन्होंने बताया कि संबंधित वार्ड से इच्छुक महिलाएं 5 मार्च 2026 शाम 5 बजे तक खंड चिकित्सा अधिकारी कार्यालय लड़भड़ोल में अपना आवेदन जमा करा सकती हैं। आवेदन के लिए महिला का आठवीं पास होना अनिवार्य है। इसके अतिरिक्त आवेदिका की आयु 25 से 45 वर्ष के मध्य होनी चाहिए तथा आवेदिका का संबंधित वार्ड की स्थायी निवासी होना आवश्यक है। बीएमओ ने बताया कि इच्छुक महिलाएं सादे कागज पर आवेदन कर सकती हैं। संवाद