फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: शिल्प अनुदेशक प्रशिक्षण के लिए 10 मई तक कर सकते हैं आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मंडी। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, पपलोग (सरकाघाट) में भारत सरकार के कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय के प्रशिक्षण महानिदेशालय की ओर से शिल्प अनुदेशक प्रशिक्षण योजना (सत्र 2026–2027) के लिए आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है। संस्थान की प्रधानाचार्य लता देवी ने जानकारी दी कि इस योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन की समय-सीमा निर्धारित कर दी गई है। आवेदन प्रक्रिया 18 अप्रैल से शुरू हो गई है तथा अंतिम तिथि 10 मई निर्धारित की गई है। अखिल भारतीय सामान्य प्रवेश परीक्षा 31 मई 2026 को आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा में वे अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं जिन्होंने एनटीसी, एनएसी, डिप्लोमा, डिग्री उत्तीर्ण की है या जो इन पाठ्यक्रमों की अंतिम परीक्षा में सम्मिलित हो रहे हैं। इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित समय-सीमा के भीतर आधिकारिक वेबसाइट [www.nimionlineadmission.in](http://www.nimionlineadmission.in) पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अंतिम तिथि के बाद किसी भी आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें