फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: नशा विरोधी जागरूकता पर निकाली रैली

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। वल्लभ कॉलेज में 77वें एनसीसी दिवस के अवसर पर नशा विरोधी जागरूकता अभियान चलाया गया। एनसीसी इकाई ने नारा लेखन, पोस्टर निर्माण तथा रैली निकाली।
विज्ञापन

एनसीसी ऑफिसर डॉ. बलबीर सिंह ने बताया कि नारा लेखन प्रतियोगिता में 10 कैडेट्स तथा पोस्टर निर्माण में 13 कैडेट्स ने भाग लिया। इसके साथ ही लगभग 100 कैडेट्स ने नशा विरोधी संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से रैली में भाग लिया। रैली महाविद्यालय परिसर से आरंभ होकर मंडी शहर के गांधी चौक तक निकाली गई। कार्यक्रम के समापन पर डॉ. बलबीर सिंह ने महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. संजीव कुमार, फ्लाइंग ऑफिसर चमन लाल, एनसीसी अधिकारी डॉ. कविता, राजेश का धन्यवाद किया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें