फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: यूजीसी-नेट में अनमोल ठाकुर का परचम, ऑल इंडिया में 47वां रैंक

विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। राष्ट्रीय स्तर की प्रतिष्ठित सीएसआईआर-यूजीसी नेट परीक्षा में सुंदरनगर क्षेत्र की होनहार छात्रा अनमोल ठाकुर ने देशभर में 47वां ऑल इंडिया रैंक हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। रासायनिक विज्ञान विषय में 99 प्रतिशत अंक प्राप्त करते हुए उन्होंने यूजीसी-जेआरएफ तथा सहायक प्रोफेसर के लिए पात्रता अर्जित की है। अनमोल ठाकुर ने यह परीक्षा अपनी मास्टर्स डिग्री के आधार पर दी थी। यूजीसी-जेआरएफ के लिए चयनित होने के बाद अब उन्हें देश के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों और अनुसंधान संस्थानों में शोध कार्य करने का अवसर मिलेगा। अपनी सफलता पर अनमोल ठाकुर ने कहा कि यह उपलब्धि उनके माता-पिता, शिक्षकों और परिवार के सहयोग के बिना संभव नहीं थी। उन्होंने बताया कि नियमित अध्ययन, आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच के साथ उन्होंने परीक्षा की तैयारी की। अनमोल के माता-पिता सुमन ठाकुर और हेमराज ठाकुर ने बेटी की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें