फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के परिवार को 50 लाख मुआवजा व परिवार के सदस्य को नौकरी दी जाए : यूनियन

Thu, 25 Dec 2025 06:46 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
मंडी में आंगनबाडी कार्यकर्ता जिला कार्यक्रम अधिकारी को ज्ञापन देती हुई। संवाद
विज्ञापन
मंडी। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हर्षा की ड्यूटी के दौरान हुई मृत्यु पर आंगनबाड़ी वर्कर-हेल्पर यूनियन ने उसके परिवार को 50 लाख मुआवजा व परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग की है। यूनियन ने बुधवार को जिला कार्यक्रम अधिकारी को ज्ञापन दिया जिसमें मांग की गई कि मंगलवार को आंगनबाड़ी केंद्र मट 1 जो टारना वृत्त के तहत आता है, वहां की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हर्षा आईपीपीआई ड्यूटी के दौरान गृह भ्रमण करते हुए गिर कर घायल हो गई थी। जिसके बाद उसे जोनल अस्पताल मंडी लाया गया जहां से पीजीआई रेफर कर किया गया था। पीजीआई ले जाते समय उनका निधन हो गया है। आंगनबाड़ी वर्कर-हेल्पर यूनियन जिला सचिव सुदर्शन ने बताया कि यूनियन मांग करती है कि हर्षा के परिवार को 50 लाख मुआवजा दिया जाए। इस प्रकार की ड्यूटी कर रही आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सुविधा और इंश्योरेंस की जाए। इस अवसर पर आंगनबाड़ी राधा, वीना, कांता, हल्या, सीटू जिला महासचिव राजेश शर्मा, सुरेश सरवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें