फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: ईंट मारकर घायल करने का आरोप साबित नहीं, महिला बरी

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। सुंदरनगर के अतिरिक्त सत्र न्यायालय ने मारपीट के एक मामले में दोषी ठहराई गई बबीता को बरी कर दिया है। यह फैसला शिकायतकर्ता सत्यादेवी और गवाहों के बयानों में विरोधाभास के कारण सुनाया गया। पुलिस जांच में भी खामियां पाई गई थीं। मामला 12 सितंबर 2020 का है, जब सत्यादेवी ने बबीता पर ईंटें फेंककर घायल करने का आरोप लगाया था। निचली अदालत ने 12 नवंबर 2024 को बबीता को दोषी ठहराते हुए एक हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई थी। बबीता ने इस फैसले के खिलाफ अपील की थी। सुनवाई में अदालत ने शिकायतकर्ता के बयानों में विरोधाभास, गवाहों के अलग बयान और पुलिस जांच में खामियां पाईं। इन खामियों के कारण अदालत ने निचली अदालत का दोषसिद्धि आदेश रद्द कर बबीता को बरी कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें