फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: कंसा चौक के अजय कुमार ने जीती बड़ी माली

Sat, 14 Sep 2024 03:05 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
पंडोह (मंडी)। सात दिवसीय माता त्रिपुरा भैरवा मेले के दौरान शुक्रवार को कुश्ती प्रतियोगिता करवाई गई। इसमें जिला भर के साथ-साथ हिमाचल और बाहरी पहलवानों ने भी भाग लिया। दिन की शुरुआत माता त्रिपुरा भैरव मंदिर, तीन पीपल में लखदाता-पीर की पूजा-अर्चना से हुई। इसके बाद देवी देवताओं की जलेब मेला मैदान तक निकाली गई।
विज्ञापन

मेला मैदान में देवी देवताओं का आपसी मिलन हुआ और पूजा अर्चना के बाद कुश्ती प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्यातिथि ठेकेदार नरेंद्र बाली और विशिष्ट अतिथि पूर्व प्रधान नरेंद्र वैद्य ने रिबन काटकर किया। लगभग 50 पहलवानों ने प्रतियोगिता में भाग लिया। बड़ी माली का मुकाबला बिलासपुर निवासी टेक सिंह और कंसा चौक निवासी अजय कुमार के बीच हुआ। इसमें अजय कुमार ने टेक सिंह को पटखनी देते हुए विजेता का खिताब अपने नाम किया। मुख्यातिथि ने अजय कुमार को बड़ी माला और 7100 रुपये नकद राशि, जबकि उपविजेता टेक सिंह को 5,100 रुपये नकद राशि देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें