सुंदरनगर (मंडी)। जाइका प्रोजेक्ट हमीरपुर के सौजन्य से कृषक प्रशिक्षण केंद्र सुंदरनगर में टीम निर्माण, नेतृत्व, प्रेरणा और तनाव प्रबंधन पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। बुधवार को प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन पर जाइका हमीरपुर के परियोजना निदेशक सुनील चौहान ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने जाइका परियोजना में कार्यरत कृषि अधिकारियों को टीम निर्माण, नेतृत्व, प्रेरणा और तनाव प्रबंधन को लेकर आयोजित प्रशिक्षण को अपने कार्यक्षेत्र और आचरण में अमल लाने का आह्वान किया, ताकि उनकी कार्य कुशलता बढ़ सके। प्रशिक्षण के दौरान प्रधानाचार्य कृषक प्रशिक्षण केंद्र डॉ. प्राची ने टीम निर्माण, नेतृत्व, प्रेरणा और तनाव प्रबंधन के जरूरी पहलुओं और उनके निवारण पर प्रकाश डाला। मनु भारद्वाज ने समस्या, समाधान, संघर्ष प्रबंधन, बातचीत और माध्यम और समय प्रबंधन के बारे में विस्तृत जानकारी दी। डॉ. शिवानी शर्मा ने मानसिक स्वास्थ्य और समग्र कल्याण के बारे में प्रशिक्षित किया। कृषि अधिकारियों को प्रशिक्षण में समूह की गतिशीलता, समूह को संचालित करने और समूह के सदस्यों और किसानों के साथ कैसे व्यवहार कर को लेकर बताया। शुभम मिश्रा ने योग, ध्यान और तनाव प्रबंधन तथा भावनात्मक बुद्धि पर प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण संयोजक डॉ. सुधीर ने विस्तार प्रबंधन, सिद्धांत, कार्य और जीवन चक्र के मध्य कैसे संतुलन बनाया जाए बारे जानकारी दी।