फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता से मारपीट मामले में जनवादी महिला समिति ने निकाली रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। जिले में विवाहिता से मारपीट के मामले में सामाजिक संगठनों ने विरोध तेज कर दिया है। मंगलवार पीड़िता के समर्थन में महिलाएं मंडी शहर में सड़कों पर उतरीं। अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति ने इस मामले में अन्य धाराएं न जोड़ने समेत अन्य मांगों की अनदेखी पर रोष रैली निकाली और महिलाओं के हकों के लिए आवाज बुलंद की। समिति ने एसपी को ज्ञापन सौंपा जबकि डीसी के माध्यम से सीएम, राज्यपाल और राज्य महिला आयोग को भी ज्ञापन भेजा। रोष रैली के दौरान महिलाओं ने पीड़िता के समर्थन में जोरदार नारेेबाजी की। राज्य उपाध्यक्ष जैवंती का कहना है कि महिला के साथ मारपीट करने वाले आरोपी को तुरंत प्रभाव से सस्पेंड किया जाए। आरोपियों के खिलाफ सख्त धाराओं के तहत मुकदमा होना चाहिए। जमानत रद्द कर उन्हें गिरफ्तार किया जाना चाहिए। पहली फरवरी को एएसपी मंडी को ज्ञापन सौंपकर चार मांगों पर गौर करने के लिए कहा था, लेकिन कुछ नहीं किया गया। ऐसे में मजबूरन महिलाओं को सड़कों पर उतरना पड़ा। उन्होंने अनदेखी पर उग्र आंदोलन के लिए चेताया। बीते 26 जनवरी को औट क्षेत्र की एक महिला ने अपने पति एवं सास पर बेहरमी से पिटाई करने के आरोप लगाए थे। महिला के शरीर पर पिटाई के बाद के निशान का वीडियो सोशल मीडिया में भी वायरल हुआ और काफी चर्चा में रहा।
विज्ञापन

000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें