फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11 वर्षीय बालक की मृत्यु के बाद जागा विभाग, पकड़े आधा दर्जन बंदर

विज्ञापन
विज्ञापन
लडभड़ोल(मंडी)। वन विभाग ने बुधवार को लडभड़ोल बाजार से करीब दो सौ मीटर दूर चफलू पुल के पास पिंजरा लगाकर लगभग आधा दर्जन बंदरों को पकड़ा। विभाग की आंखें तब खुली जब सोमवार को लडभड़ोल बाजार में बंदर के हमले से बचने के लिए मकान की दूसरी मंजिल से पांव फिसल कर नीचे गिरने से 11 वर्षीय बालक की मृत्यु हो गई। टीम के प्रभारी एएस संघोतरा ने बताया कि बुधवार को सुबह से ही खराब मौसम और रिमझिम बारिश के चलते दोपहर बाद बंदरों को पकड़ने कार्य शुरू किया और पिंजरा लगाकर करीब आधा दर्जन बंदरों को पकड़ा है। इस मौके पर स्थानीय वन विभाग के आरओ केदारनाथ शर्मा भी मौजूद रहे। लडभड़ोल क्षेत्र में बंदरों को पकड़ने का कार्य अगले लगभग 20 दिनों तक जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि बंदरों को इकट्ठा करके दूसरे-तीसरे दिन गोपालपुर के चिड़ियाघर ले जाया जाएगा। स्थानीय लोगों का कहना है अगर समय रहते विभाग द्वारा यह कदम उठाया जाता तो शायद हादसा न होता और न ही एक 11 वर्षीय सातवीं कक्षा के छात्र की जान जाती। उधर स्थानीय व्यापार मंडल के प्रधान सुरेन्द्र सोनी, सभी व्यापारियों सहित स्थानीय लोगों ने वन विभाग से इन बंदरों का क्षेत्र से पूरी तरह से सफाया करने की गुहार लगाई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें