फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दादी से धक्कामुक्की के बाद युवक ने जहर खाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
लडभड़ोल(मंडी)। लडभड़ोल की ग्राम पंचायत ऊटपुर में गोशाला में दादी से धक्कामुक्की कर उसे घायल करने के बाद युवक ने जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान ऊटपुर निवासी अक्षय कुमार (25) वर्ष के रूप में हुई है। बुधवार सुबह करीब 11 बजे मृतक की छोटी बहन प्रियंका ने परिजनों को सूचित किया कि उसका भाई दादी गिलो देवी के साथ गोशाला में था और दादी के साथ धक्कामुक्की कर उसे घायल कर दिया और बाद में स्वयं जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया है। सूचना मिलते ही परिजन घर पहुंचे और बेटे और घायल वृद्धा को लडभड़ोल अस्पताल पहुंचाया। युवक की गंभीर हालत को देखते हुए उसे प्राथमिक उपचार के बाद टांडा रेफर कर दिया। अस्पताल पहुंचने से पहले ही युवक ने रास्ते में दम तोड़ दिया। पुलिस के अनुसार मृतक अक्षय तीन वर्ष पूर्व गोवा में एक सड़क हादसे में घायल हो गया था। सिर पर चोट लगने से उसकी मानसिक हालत ठीक नहीं थी। एसपी मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें