फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: स्वयंसेवियों को नशे से दूर रहने की दी नसीहत

विज्ञापन
विज्ञापन
बरोट (मंडी)। चौहार घाटी स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बरोट में मंगलवार को सात दिवसीय एनएसएस शिविर आयोजित किया गया। शुभारंभ एसआरडीए संस्था के निदेशक अमर सिंह कौंडल ने किया। उन्होंने स्वयंसेवियों का आह्वान किया कि नशे से दूर रहे और अधिक से अधिक पौधों का रोपण करें। उन्होंने कहा कि युवाओं को शिक्षा के साथ सांस्कृतिक गतिविधियों और खेलों में भी भाग लेना चाहिए। आधुनिक सुविधा पर आश्रित न रहते हुए श्रमदान कर शरीर को मजबूत बनाए और जंक फूड से परहेज करें। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी उपासना शर्मा, सुनील कटोच और प्रधानाचार्य थमन सिंह ने बताया कि शिविर में स्कूल के 48 छात्र-छात्राएं भाग ले रही है। इस दौरान गोद लिए कोहग गांव को भी स्वच्छ किया जाएगा। मुख्य अतिथि ने विद्यार्थियों के लिए संस्था की ओर से पानी की टंकी ओर वाटर फिल्टर भेंट किया। इस अवसर पर स्वयं सेवियों ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें