फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: किशोरियों ने जानी पुलिस और प्रशासन की कार्यप्रणाली

विज्ञापन
विज्ञापन
सरकाघाट (मंडी)। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के अंतर्गत बाल विकास परियोजना गोपालपुर ने वीरवार को पीएम श्री राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सरकाघाट की लगभग 50 किशोरियों के लिए एक्सपोजर विजिट का आयोजन किया। भ्रमण के दौरान छात्राओं ने लघु सचिवालय स्थित एसडीएम कार्यालय और पुलिस चौकी सरकाघाट की कार्यप्रणाली को समझा। एसडीएम राजेंद्र कुमार गौतम ने छात्राओं से आत्मीय संवाद करते हुए वाहन पंजीकरण, लाइसेंस, भू-राजस्व व न्यायिक प्रक्रियाओं की जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को मेहनत, अनुशासन, सकारात्मक सोच अपनाने और नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया। वहीं, पुलिस चौकी में थाना प्रभारी रजनीश ठाकुर ने छात्राओं को महिला सुरक्षा, साइबर अपराधों से बचाव, कानूनी अधिकारों तथा आपातकालीन पुलिस सेवाओं से अवगत कराया। कार्यक्रम में बाल विकास परियोजना के पर्यवेक्षक अनिल ठाकुर ने बालिका शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण और सशक्तिकरण से जुड़ी सरकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें