फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुशासन और निरंतर प्रयास से ही लक्ष्य की प्राप्ति संभव : डॉ. कल्पना

विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सियांजी में विद्यार्थियों के व्यक्तित्व निर्माण एवं सर्वांगीण विकास को लेकर शनिवार को विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को मार्गदर्शन प्रदान करते हुए डॉ. कल्पना ने कहा कि जीवन में किसी भी मुकाम को हासिल करने के लिए अनुशासन, निरंतर प्रयास और स्पष्ट लक्ष्य का होना बेहद अनिवार्य है। छात्र-छात्राओं को प्रेरित करते हुए कहा कि यदि विद्यार्थी अपने लक्ष्य के प्रति दृढ़ संकल्पित रहें और नियमित रूप से मेहनत करें, तो सफलता अवश्य कदम चूमती है। उन्होंने विद्यार्थियों से समय का सदुपयोग करने, सकारात्मक सोच विकसित करने तथा अपने जीवन में अच्छे संस्कारों को आत्मसात करने का आह्वान किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें