फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: मांगों को लेकर पूरे प्रदेश में धरना-प्रदर्शन करेगी एबीवीपी

Sat, 15 Apr 2023 06:06 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
सुंदरनगर में एबीवीपी के प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम बारे जानकारी देती मंडी विभाग की संयोजक अर्चना क
विज्ञापन
28 को विश्वविद्यालय और जिला केंद्रों में होगी भूख हड़ताल
विज्ञापन

सुंदरनगर (मंडी)। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद मांगों को लेकर 17 से 28 अप्रैल तक पूरे प्रदेश धरना-प्रदर्शन के साथ सांकेतिक भूख हड़ताल करेगी।
सुंदरनगर में पत्रकारों से बातचीत में विद्यार्थी परिषद की मंडी विभाग की संयोजिका अर्चना कुमारी ने कहा कि 17 अप्रैल को उपायुक्त और एसडीएम को ज्ञापन दिए जाएंगे। 19 अप्रैल से विश्वविद्यालय केंद्रों पर धरना-प्रदर्शन के बाद 28 अप्रैल को विश्वविद्यालय और सभी जिला केंद्रों पर सांकेतिक भूख हड़ताल की जाएगी। उन्होंने बताया कि विद्यार्थी परिषद की नाहन में हुई प्रदेश समीक्षा बैठक में रणनीति तैयार की गई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार से विद्यार्थियों को सस्ती और गुणवत्ता शिक्षा प्रदान करने के लिए एमएलएसएम कॉलेज सुंदरनगर का सरकारीकरण करने, शिक्षकों व गैर शिक्षकों के रिक्त पदों को भरने, 2013 में कांग्रेस सरकार के समय बंद छात्र संघ चुनावों को शीघ्र बहाल करने, स्थाई कुलपति की नियुक्ति के साथ विश्वविद्यालय का स्वायत्तता को बहाल करने, नौणी विश्वविद्यालय और कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर में की गई फीस वृद्धि करने, ईआरपी प्रणाली को सुधारने, सभी महाविद्यालयों में आधारभूत संरचना को सुदृढ़ करने और शोधार्थियों को मिलने वाली तीन हजार की प्रोत्साहन राशि को शीघ्र प्रदान करने की मांग की है। इस अवसर पर एमएलएसएम इकाई अध्यक्ष अमन चंदेल और इकाई मंत्री साक्षी ठाकुर भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें