फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: मंडी में आम आदमी पार्टी का प्रदर्शन, नीट रद्द करने की उठाई मांग

Thu, 20 Jun 2024 01:42 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
मंडी शहर के गांधी चौक पर नारेबाजी करते हुए आम आदमी पार्टी के लोग। संवाद
विज्ञापन
मंडी। आम आदमी पार्टी (आप) मंडी के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को नीट (राष्ट्रीय पात्रता एवं प्रवेश परीक्षा) को लेकर गांधी चौक पर प्रदर्शन किया। प्रदेश अध्यक्ष सुरजीत सिंह ठाकुर ने कहा कि पिछले 10 वर्षों में मोदी सरकार ने देश में भाजपा शासित राज्यों में पेपर लीक में रिकॉर्ड बनाया है।
विज्ञापन


पिछले पांच साल में भाजपा शासित 15 राज्यों में 28 से ज्यादा पेपर लीक हुए हैं। उन्होंने कहा कि नीट  के लिए लगभग 24 लाख बच्चों ने रजिस्टर्ड किया था । 67 बच्चों को 720 में से 720 अंक मिले हैं। इनमें से 8 बच्चे एक ही कोचिंग सेंटर के हैं। नीट का परिणाम 14 जून को घोषित होना तय हुआ था, लेकिन चुनाव परिणाम वाले दिन यानी 4 जून को ही घोषित कर दिया, ताकि जनता का ध्यान इस पर न जाए। इस घोटाले की निष्पक्ष जांच की जाए और  पेपर को रद्द किया जाए।  

इस मौके पर प्रदेश स्तर का विरोध प्रदर्शन में प्रदेश अध्यक्ष सुरजीत सिंह ठाकुर, प्रदेश प्रवक्ता बलदेव राज, प्रदेश सचिव राकेश मंडोत्रा,जिला मंडी इंचार्ज राकेश रावत, जिला सचिव चमन ठाकुर, महिला अध्यक्ष बिमला चोहान आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें