सुंदरनगर (मंडी)। पुलिस की उपमंडलीय एसआईयू टीम द्वारा सात ग्राम चिट्टे के साथ पकड़े आरोपी को अदालत ने तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है। पुलिस आरोपी से चिट्टा कहां से लिया था और कहां पहुंचाया जाना को लेकर जांच पड़ताल कर रही है। आरोपी की स्कूटी की डिग्गी से यह चिट्टा बरामद हुआ। इस चिट्टे केस का पंजाब से कनेक्शन निकल रहा है। इससे पहले भी आरोपी चिट्टे के साथ दबोचा जा चुका है। उधर, डीएसपी सुंदरनगर भारतभूषण ने कहा कि पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है। आरोपी के पूरे नेटवर्क की जानकारी जुटाई जा रही है।