फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: सिविल सेवाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए 18 को होगी कार्यशाला

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। जिला प्रशासन मंडी की ओर से सिविल सेवाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए भविष्य सेतु कार्यक्रम के तहत सिविल सर्विसिज प्रीमियर वर्कशॉप फॉर आईएएस/एचपीएएस एस्पीरेंट्स का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यशाला 18 मार्च को दोपहर 12:30 बजे उपायुक्त अपूर्व देवगन की अध्यक्षता में उपायुक्त कार्यालय के वीडियो कॉन्फ्रेंस हॉल में होगी। कार्यक्रम के दौरान अभ्यर्थियों को सिविल सेवा परीक्षा के पाठ्यक्रम, परीक्षा पैटर्न, उत्तर लेखन कौशल, वैकल्पिक विषय चयन आदि विषयों पर विस्तृत जानकारी दी जाएगी। कार्यशाला में अभ्यर्थियों का मागदर्शन डीसी अपूर्व देवगन व डॉ. जितेंद्र चंदेल करेंगे। जिला प्रशासन ने सिविल सेवाओं की तैयारी कर रहे इच्छुक अभ्यर्थियों से इस कार्यशाला में भाग लेने का आह्वान किया है। इच्छुक अभ्यर्थी अपना नाम, पता शैक्षणिक योग्यता व जिस परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, उसकी जानकारी व्हाट्सएप नंबर 7018893399 के माध्यम से भेजकर अपना पंजीकरण कर सकते हैं। उधर, उपायुक्त अपूर्व देवगन ने कहा कि आने वाले समय में भविष्य सेतु कार्यक्रम के तहत ऐसी कार्यशालाएं जिला मंडी के विभिन्न स्कूलों, कॉलेजों व आईटीआई में आयोजित की जाएंगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें