फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: मंडी के चक्कर में पकड़ा 500 टीन बिरोजे से भरा वाहन

विज्ञापन
पुलिस चौकी गागल के बाहर खड़ा किया बिरोजे टीन से भरा वाहन। स्त्रोत : जागरूक पाठक
विज्ञापन
नेरचौक/बैहना (मंडी)। पुलिस ने मंगलवार रात को चक्कर में बिरोजा से भरा एक मालवाहक वाहन पकड़ा है। पुलिस वाहन से जुड़े दस्तावेज जांच रही है। अभी तक की जांच में पुलिस को फिलहाल ई वे बिल नहीं मिला है। अब इस मामले की जांच राज्य कर एवं आबकारी विभाग के अधिकारी करेंगे।
विज्ञापन

पुलिस जांच में मालवाहक वाहन में 500 टीन बिरोजा मिला है। इसे बिलासपुर ले जाया जा रहा था। वर्तमान में यह खेप पुलिस के कब्जे में है। दस्तावेजों की जांच पड़ताल के अनुसार आगामी कार्रवाई अमल पर लाई जाएगी। उधर, डीएसपी मुख्यालय देवराज ने बताया कि पुलिस मामले में नियमानुसार कार्रवाई अमल पर ला रही है। बिरोजे से जुड़े अधिकतर दस्तावेज दुरुस्त मिले हैं। वहीं, राज्य कर एवं आबकारी विभाग के उपायुक्त मनोज डोगरा ने कहा कि मामला संज्ञान में है। पुलिस कार्रवाई के बाद इस मामले में नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। ई वे बिल समेत अन्य दस्तावेज जांचे जाएंगे। बताया कि ई वे बिल न होने की सूरत पर माल की कीमत का पता कर जुर्माना वसूला जाएगा। फिलहाल पुलिस से विभाग की क्लीयरेंस के बिना वाहन को न छोड़ने का आग्रह किया गया है। वीरवार को दस्ताबेज जांचे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें