फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: श्रीमद्भागवत की प्रतियां भेंटकर चिट्टा के खिलाफ लिया संकल्प

विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। नाचन विधानसभा क्षेत्र के लोअर महादेव में उमंग महिला मंडल की ओर से मंगलवार को एंटी ड्रग्स चिट्टा के खिलाफ जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि खेल प्रशासक डॉ. संजय कुमार उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान नशे के दुष्प्रभावों पर विस्तार से चर्चा की गई और चिट्टा जैसे घातक नशे को समाज से जड़ से खत्म करने के लिए सभी को मिलकर आगे आने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान श्रीमद्भागवत गीता की प्रतियां भी भेंट की गईं और लोगों को नैतिक मूल्यों तथा सकारात्मक जीवन की ओर प्रेरित किया गया। महिला मंडल की सदस्यों ने भी नशे के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करते हुए समाज को नशा मुक्त बनाने का संकल्प लिया। इस मौके पर थाना प्रभारी राजेंद्र ठाकुर, साहित्यकार हीरा सिंह कौशल, प्रवीन कुमार, युवराज, उमंग महिला मंडल के प्रधान सुमित्रा देवी व अन्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें