पधर (मंडी)। निर्माणाधीन फोरलेन नारला से बिजनी तक बरसात के मौसम में रात को सफर करना किसी जोखिम से कम नहीं है। बारिश के कारण सड़क दलदल में बदल गई है।
शनिवार रात को पाली बाजार में सब्जी लेकर जा रही जीप दलदल में फंस गई। मौके पर मदद के लिए न तो फोरलेन की मशीनरी थी और न ही कंपनी का कोई जिम्मेदार कर्मचारी। सेवा आश्रय संगठन के अध्यक्ष लोकेश ठाकुर ने ग्रामीणों को संगठित करके राहत कार्य शुरू करवाया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि प्रशासन और कंपनी की आपसी मिलीभगत से आम जनता को राम भरोसे छोड़ दिया है। ग्रामीणोें ने प्रशासन को चेताया कि स्थायी नहीं हुआ तो जन आंदोलन छेड़ा जाएगा। संवाद