फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: कूड़ा संयंत्र के विरोध में डीसी से मिला प्रतिनिधिमंडल

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। भगोत गोसदन के पास कूड़ा संयंत्र स्थापित करने के विरोध में स्थानीय लोगों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त से मिला। इस मौके पर मंगलेश शर्मा, हर्ष कुमार, हिमांशु, गिरीश शर्मा, दिनेश कुमार और मनी राम सहित अन्य शहरवासी और स्थानीय लोग मौजूद रहे। प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त को इस योजना को रोकने की मांग उठाई है। मंगलेश शर्मा ने कहा कि इस कूड़ा संयंत्र के लिए गोसदन को बंद किया जा रहा है जो हमारी गोसेवा के लिए बड़े ही खेद की बात है। उन्होंने कहा कि संयंत्र के पास श्मशानघाट स्थित है। पहले से प्रस्तावित कूड़ा संयंत्र से पर्यावरण और रावी नदी का पानी प्रभावित होगा। इससे कई प्रकार की बीमारियां फैलने का भी खतरा है। लोगों ने उपायुक्त से मांग की है। कि भगोत में कूड़ा संयंत्र न बनाया जाए और न ही गोसदन को बंद किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें