मंडी। हिमाचल ओलंपिक डे सेलिब्रेशन के तहत 23 जून को ऐतिहासिक पड्डल मैदान में ढाई किलोमीटर दौड़ का आयोजन किया जाएगा। ओलंपिक संघ मंडी की ओर से आयोजित होने वाली इस दौड़ में जिले के युवा भाग ले सकेंगे। ओलंपिक संघ मंडी के संयोजक कुलदीप गुलेरिया और सचिव विनोद आर्य ने संयुक्त बयान में बताया कि दौड़ का आयोजन 23 जून को सुबह 7:00 बजे से 8:30 बजे तक किया जाएगा। ओलंपिक डे के उपलक्ष्य में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में खेलों के प्रति रुचि बढ़ाना और फिटनेस के प्रति जागरूकता पैदा करना है। उन्होंने जिले के युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में दौड़ में भाग लेने का आह्वान किया। इच्छुक प्रतिभागी निर्धारित समय पर पड्डल मैदान पहुंचकर दौड़ में हिस्सा ले सकते हैं। संवाद