फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संगठन की मजबूती पर बनी रणनीति

विज्ञापन
विज्ञापन
संगठन की मजबूती पर बनी रणनीति
विज्ञापन

मंडी। जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक में संगठन की मजबूती को लेकर रणनीति बनाई गई। बैठक शुक्रवार को स्थानीय गांधी भवन मंडी में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पूर्व पंचायत समिति अध्यक्ष एवं वरिष्ठ उपाध्यक्ष एडवोकेट जानकी दास डोगरा ने की। बैठक में जिला कांग्रेस के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने शिरकत की। इस मौके पर निकट भविष्य में होने वाले पंचायतीराज संस्थाओं के चुनावों के बारे में विस्तार से चर्चा की गई। जिसमें पंचायतीराज संस्थाओं में पार्टी संगठन से जुड़े लोगों को अधिक से अधिक संख्या में विजयी बनाने के लिए एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया गया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री नत्था सिंह ठाकुर, पूर्व जिला अध्यक्ष प्रो. वीरी सिंह एवं कुंदन सिंह ठाकुर, मनोहर चंद ठाकुर, महासचिव रवि सिंह ठाकुर, सदर कांग्रेस अध्यक्ष नारायण सिंह गुलेरिया, प्रताप राणा, नगर परिषद अध्यक्ष सुशीला सोंखला, उपाध्यक्ष राजकुमारी, दिनेश ठाकुर, सुंदरनगर से निक्कू राम सैणी, संत राम, कुलदीप ठाकुर, हेमराज शर्मा, वीर सिंह, ओम प्रकाश ठाकुर, लाभ सिंह, टेक सिंह पटियाल, चंदु राम प्रेमी, उर्मिल शर्मा, प्रदेश महिला कांग्रेस सचिव एवं जिला कांग्रेस सदस्य विमला चौहान, मोहन लाल ठाकुर, ब्रहम दास चौहान और दामोदर दास आदि ने भाग लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें