फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनएच पर चलती कार में लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
एनएच पर चलती कार में लगी आग
विज्ञापन

मंडी। मनाली चंडीगढ़ राष्ट्रीय-राजमार्ग पर मंडी शहर से कुछ दूरी पर शुक्रवार देर शाम सात बजे कुल्लू की ओर जा रही इंडिगो कार में अचानक आग लग गई। कार चालक ने सड़क किनारे खड़ी कर दी और तत्काल बाहर निकल गया। इतनी देर में गाड़ी के ईंजन ने भयंकर आग पकड़ ली और देखते ही देखते कार जल गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक कार जल चुकी थी। एचपी 49 2626 कार को चालक सतीश चला रहा था और कार की सर्विस करवाने के बाद वापस कुल्लू की ओर जा रहा था। इधर, पुलिस घटना स्थल में पहुंचकर आग लगने के कारणों का पता लगाने बारे छानबीन कर रही है। उधर, सदर पुलिस थाना प्रभारी संजीव सूद ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया। जांच जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें