फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाला कामेश्वर मंदिर से नकदी उड़ा ले गए चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
नेरचौक (मंडी)। बल्ह क्षेत्र की चड़याल पंचायत में बाला कामेश्वर मंदिर में गत रात चोर दान पात्र का ताला तोड़ कर नगदी चुरा कर ले गए। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह चड़याल पंचायत के बाला कामेश्वर मंदिर में दानपात्र का ताला टूटा होने से क्षेत्र में सनसनी फैली गई। मंदिर कमेटी के प्रधान दिनेश कुमार पूजा पाठ के लिए मंदिर गए तो दानपात्र का ताला टूटा देखकर हैरान रह गए। इसकी सूचना पंचायत प्रतिनिधियों को दी। पंचायत ने मंदिर में चोरी की सूचना बल्ह थाना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर छानबीन शुरू कर दी है। चड़याल के उपप्रधान रवि चंदेल ने बताया कि मंदिर में दानपात्र के दो बाक्स रखे थे। एक दानपात्र का ताला मंदिर में टूटा हुआ मिला। दूसरा दानपात्र मंदिर के समीप ही पुल के पास मिला। बल्ह थाना प्रभारी मदन धीमान ने बताया कि दूरभाष पर चंडयाल के बाला कामेश्वर मंदिर में चोरी की शिकायत मिली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें