फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भरौण में जांचा महिलाओं का स्वास्थ्य

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। अखिल भारतीय महिला परिषद मंडी इकाई के सौजन्य से सदर क्षेत्र की पंचायत भरौण के दुदर गांव में स्वास्थ्य जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। इसमें क्षेत्र की करीब 80 महिलाओं ने भाग लिया। परिषद की अध्यक्ष करुणा वैद्य ने बताया कि शिविर में डा. दीपक कौशल ने महिलाओं को एनीमिया, थायराईड, नेत्र और दंत रोग, कैंसर, बच्चों के स्वास्थ्य सहित अन्य रोगों के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर पंचायत प्रधान शकुंतला, परिषद की सचिव जया शर्मा, संतोष वैद्य, इंदु शर्मा और कल्पना शर्मा सहित अन्य महिलाएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें