फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोने की चेन खिंचने वाली धरीं

विज्ञापन
विज्ञापन
नेरचौक (मंडी)। बल्हघाटी में दिन दहाड़े महिलाओं के गले से चेन खिंचने वाला महिला चोर गिरोह सक्रिय है। वीरवार को नेरचौक बाजार में लोगों की मदद से इस गिरोह की दो सदस्यों को काबू किया गया। वीरवार सायं पांच बजे नेरचौक बाजार में बस स्टैंड के पास भीड़भाड़ वाले इलाके में पंजाब से आई दो महिलाओं ने एक महिला के गले से सोने की चेन छीन ली। महिला के शोर मचाते ही लोगों ने दोनों महिलाओं को धर दबोचा है। इससे पूर्व भी पीएनबी नेरचौक की फुटेज से पुलिस इसी तरह के गिरोह को पकड़ने में कामयाब रही थी। इधर, बल्ह थाना एसएचओ बहादुर सिंह ने बताया कि इस सिलसिले में दो महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है। दोनों ही पंजाब के पटियाला की रहने वाली हैं। पुलिस दोनों महिलाओं से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें