गोहर (मंडी)। मंडी जिला कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के जिला अध्यक्ष सरदार हंसपाल सिंह ने गोहर में अल्पसंख्यक विभाग की जिला कार्यकारिणी घोषित की। उन्होंने बताया कि ब्लाक अध्यक्षों में मंडी सदर से कुलविंदर सिंह, जोगिंद्रनगर से इकबाल मोहम्मद, चच्योट से गामा अली, धर्मपुर से जाकिर हुसैन, सरकाघाट से रोशनदीन, बल्ह से सरदार अमृत पाल सिंह, नाचन से हदीव गुल्ला, द्रंग से अमीर हुसैन, सुंदरनगर से सुलेमान अंसारी, करसोग से लक्ष्मण सिंह वरिष्ठ, उपाध्यक्षों में मंडी सदर से सरदार हरविंदर सिंह, उपाध्यक्ष असकर अली, द्रंग से उपाध्यक्ष बशीर मोहम्मद, प्रवक्ताओं में मंडी सदर से कुलतार सिंह, कनवीनर मंडी सदर से सिमरन जीत कौर, नवतेज सिंह गुलाटी, करसोग से शेख मोहम्मद, बल्ह से सरदार प्रभुवन सिंह, नाचन से शहनाज खान तथा सदस्यों में गुरमुख सिंह, इरफान अंसारी, वीर हुसैन, सुखविंदर सिंह, तारजीन, तरीक इसलाम, अखतर अली, सरदार सरिन्दर सिंह, सरदार सुख निधान सिंह, जगजीवन सिंह बांका चुने गए। उन्होंने बताया कि जिले में कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग पार्टी संगठन को मजबूत बनाने में अपना अहम योगदान देगा। हंसपाल ने दावा किया है कि हर ब्लाक में आगामी विस चुनावों में कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग कांग्रेस पार्टी को मजबूत करेगा।