फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान सभा की कालेज अधिकार यात्रा शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। रिवालसर में डिग्री कालेज मांग को लेकर अब किसान सभा ने वीरवार से कालेज अधिकार यात्रा का शुभारंभ किया। इस मौके पर सभा के खंड अध्यक्ष परस राम ,क्षेत्रीय सचिव धर्मा शर्मा एवं जिला सह सचिव भूपेंद्र सिंह ने यात्रा का नेतृत्व किया। वहीं, इस यात्रा में विमला देवी, रोशनी देवी, कांता देवी, भुवनेश्वरी, लता देवी, चंचला, हेमलता, हुक्मी देवी, डोलमा, मीरा, हिमा, गीता, खेम चंद, सुरेंद्र, गोपेंद्र, ज्ञान चंद, अजय, मान सिंह, किशन चंद आदि ने भाग लिया। इस यात्रा के तहत किसान सभा के सदस्य एवं स्थानीय लोग 12 मई को रियूर, 13 को दूसरा खाबू, 14 को सिध्याणी, 19 को लोअर रिवालसर, 20 मई को वरस्वाण, एवं लेदा में जाएंगे। वहीं किसान सभा के सदस्यों ने बताया कि यह आंदोलन तब तक जारी रहेगा जब तक कालेज खोलने की अधिसूचना जारी नहीं होगी। किसान सभा के खंड अध्यक्ष परस राम ने कहा कि इस कालेज को मंजूरी इसी सत्र से एवं कक्षाओं को बैठाने का भी प्रबंध होना चाहिए। कालेज यात्रा के बाद किसान सभा 21 मई से क्रमिक भूख हड़ताल शुरू करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें