फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉल पर नहीं आई स्वास्थ्य विभाग की एंबुलेंस

विज्ञापन
विज्ञापन
पधर (मंडी)। जब से प्रदेश में 108 नंबर एंबुलेंस सेवा शुरू हुई है स्वास्थ्य विभाग की अस्पतालों में पहले से तैनात एंबुलेंस सेवा लचर हो गई है। बुधवार को मोहड़धार के पास हुए सड़क हादसे में घायल लगभग एक घंटे तक दर्द से कराहता रहा, लेकिन सूचना देने के बावजूद पधर अस्पताल से एंबुलेंस नहीं पहुंची। एसडीएम पधर और तहसीलदार पधर ने भी पधर अस्पताल को एंबुलेंस भेजने की सूचना दी, लेकिन विभाग कुंभकर्णी नींद सोया रहा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पधर में इस प्रकार की व्यवस्था को लेकर क्षेत्र की जनता में भारी रोष है। ज्योति, पवन, सोम देव, ललित, राकेश, मनोज, रतन चंद, प्रदीप कुमार का कहना है कि हाईवे पर जैसे ही हादसा हुआ तो लोगों ने पुलिस और एंबुलेंस के लिए मोबाइल से पधर अस्पताल को तुरंत सूचना दी। इस दौरान हादसा स्थल पर एकत्र हुए लोगाें ने 108 नंबर पर भी सूचना दी। घायल टेक चंद के परिजनों ने बताया कि वह भी घर से हादसा स्थल पहुंच गए, लेकिन नाक तले बैठी पुलिस घटना स्थल नहीं पहुंची। जिला मुख्यालय से 108 नंबर सेवा घायल को लेने घटना स्थल पहुंची। क्षेत्र की जनता ने हाईवे पर रोजाना हो रही दुर्घटनाओं के मदेनजर पधर में 108 नंबर सेवा मुहैया करवाने की भी सरकार से मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें