करसोग (मंडी)। क्षेत्र के रोड़ीधार बस हादसे में मारे गए लोगों का वीरवार को उनके पैतृक गांवों में अंतिम संस्कार कर दिया गया। हादसे में मारे गए चालक मोहन लाल निवासी ठोगी और परिचालक सतपाल का अंतिम संस्कार तत्तापानी में किया गया। जबकि बस में सवार नंदलाल निवासी तलैहण, तिखू राम जामूधार तथा प्रेम सिंह निवासी त्तैहण का अंतिम संस्कार उनके पैतृृक गांवों में किया गया। संस्कार के दौरान हजाराें नम आंखों ने उन्हें अंतिम विदाई दी। जबकि मृतकों की आत्मा की शांति के लिए तत्तापानी व्यापार मंडल ने अपने व्यापारिक संस्थान बंद रखे। स्थानीय विधायक हीरा लाल ने इधर दुर्घटना पर शोक व्यक्त किया है तथा शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना जताते हुए सरकार की ओर से हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया। जबकि पूर्व विधायक मस्त राम, पूर्व बसपा संसदीय उम्मीदवार पंडित लाला राम ने मृतकों के परिजनों से सहानुभूति जताई है तथा मृतकों के परिजनों को दस-दस लाख रुपये की राहत देने की सरकार से मांग की है।