फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1800 मरीजों ने कराया इलाज

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। दूरदराज क्षेत्रों के लोगों को शहरों के समान स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया करवाने को प्रदेश सरकार विशेष प्राथमिकता दे रही है। इसके लिए चालू वित्त वर्ष में 1054क़रोड़ रुपये का प्रावधान किया है। ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री जयराम ठाकुर ने सराज विस क्षेत्र के बालीचौकी में सराज चेरिटेबल वेलफेयर ट्रस्ट की ओर से आयोजित बहुउद्देशीय विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर की अध्यक्षता करते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश देश भर में स्वास्थ्य सूचक की दृष्टि से सर्वश्रेष्ठ है। सरकार ने अपने चार वर्षों के कार्यकाल में स्वास्थ्य क्षेत्र को सुदृढ़ करने के साथ स्वास्थ्य संस्थानों में मूलभूत सुविधाएं प्रदान की हैं। शिविर में मंडी तथा कुल्लू जिले के लगभग 1800 लोगों ने हृदय, स्त्री रोग, हड्डी, दंत, आंख, कान, गला एवं चर्म रोग विशेषज्ञ की देखरेख में अपना इलाज करवाया। शिविर में मरीजों को नि:शुल्क दवाइयों के साथ अल्ट्रासाउंड, एक्सरे, ईसीजी, ब्लड शूगर तथा अन्य प्रकार के टेस्ट भी निशुल्क किए गए। शविर में बहरेपन के रोगियों ने आडियोमीटर यंत्र से की गई जांच का लाभ उठाया। इस अवसर पर ट्रस्टी कमल किशोर ने विशेषज्ञ चिकित्सकों का शिविर में अपनी सेवाएं देने के लिए आभार व्यक्त किया तथा भविष्य में भी उनसे सहयोग की अपील की। इस अवसर पर एसडीएम गोहर हरी चंद, सीएमओ मंडी डाब़ी गुप्ता, डा. साधना, डा. घनश्याम, डा. सोनम शेरिंग, डा. पीयूष सहित सराज भाजपा मंडलाध्यक्ष शेर सिंह, महामंत्री गुलजारी लाल, एमआर यूनियन के प्रदेश सचिव सुरेंद्र ठाकुर, ट्रस्टी तेजेद्र ठाकुर सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें