फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्लोगन, रैली से दिया मतदान का संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर (मंडी)। राजीव गांधी राजकीय महाविद्यालय जोगिंद्रनगर के एनएसएस यूनिट के स्वयंसेवियों ने स्लोगन और रैली निकालकर लोगों को मतदान के प्रति प्रेरित किया। मंगलवार को स्वयंसेवियों ने जोगिंद्रनगर वार्ड पांच के लोगों और जिमजिमा पंचायत के मतदाताओं को अपने मताधिकार का सही उपयोग करने का आह्वान किया। इस मौके पर स्वयंसेवियों ने लोगों के घर-घर जाकर मताधिकार के प्रति जागरूक किया। इस मौके पर स्वयंसेवियों ने लोगों को हिंदी और पहाड़ी भाषा में नारे और स्लोगन बोल कर जागरूक किया। एनएसएस यूनिट के चालीस स्वयंसेवियों ने भाग लिया। एनएसएस अधिकारी प्रो. मंजुबाला और एनएसएस अधिकारी डॉ. पवन कुमार तथा महाविद्यालय के प्राध्यापक प्रो. शिवेंद्र और अतुल भी मौके पर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें