फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शतरंज प्रतियोगिता में चिन्मय, कनिष्क, निशांत रहे अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। तयारड़ी में आयोजित 11वीं राज्यस्तरीय अंडर-17 शतरंज प्रतियोगिता में लड़कों के वर्ग में शिमला जिले के चिन्मय मेहता, मंडी जिले के कनिष्क शर्मा और शिमला जिले के निशांत भारद्वाज पांच-पांच अंक लेकर पहले स्थान पर रहे। मंडी जिले के ही स्पर्श पराशर 4 अंक लेकर दूसरे स्थान पर रहे। लड़कियों के वर्ग में मंडी जिले की मोनिका शर्मा 4.5 अंक लेकर पहले, कांगड़ा जिले की सजल शर्मा 4 अंक लेकर दूसरे, हमीरपुर जिले की प्रिया 3 अंक लेकर तीसरे, कांगड़ा की ही केश्वी 3 अंक लेकर चौथे स्थान पर रहीं। कार्यक्रम में प्रदेश राज्य शतरंज संघ के उपाध्यक्ष अनीता भूरिया चीफ गेस्ट रहीं। हिमाचल राज्य शतरंज संघ की सह सचिव सुमित्रा देवी, आजीवन सदस्य दिनेश शर्मा, मंडी जिला शतरंज संघ के सचिव संजीव कुमार पराशर मौजूद रहे। प्रतियोगिता का आयोजन तक्षशिला इंटरनेशनल स्कूल तरयाडी में हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें