सुंदरनगर (मंडी)। ड्यूटी के दौरान सुंदरनगर उपमंडल के हाड़ाबोई में आईपीएच कर्मचारी से मारपीट का मामला सामने आया है। शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस थाना बीएसएल कॉलोनी में दर्ज शिकायत में शिकायतकर्ता तिलकराज पुत्र रविंद्र राम निवासी हाड़ाबोई तहसील निहरी जिला मंडी ने कहा है कि वह आइपीएच विभाग में बतौर बेलदार काम करता है और 27 अप्रैल को जब वह ड्यूटी पर था तो नरेश कुमार पुत्र कांशी राम निवासी हाड़ाबोई तहसील निहरी ने मारपीट की और उसे जान से मारने की धमकी दी। पुलिस थाना प्रभारी कमलकांत ने कहा कि मामला दर्ज कर छानबीन में शुरू कर दी गई है।