सुंदरनगर (मंडी)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (बाल) सुंदरनगर में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत वीरवार को सुंदरनगर प्रशासन ने एसडीएम डॉ. अमित शर्मा के मार्गदर्शन में दीवार लेखन का आयोजन किया। इसमें राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बाल सुंदरनगर, महावीर पब्लिक स्कूल, वर्धमान महावीर पब्लिक स्कूल, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला छात्रा सुंदरनगर व डीएवी पब्लिक स्कूल सुंदरनगर के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। इस अभियान के तहत विद्यार्थियों ने 19 मई को होने वाले लोकसभा चुनाव में मतदान करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर स्कूल प्रधानाचार्य सुंदर सिंह और बीएलओ भीम देव गौतम भी उपस्थित रहें।